छोटे पर्दे का फेमस शो ‘भाभी जी घर पर हैं’  आज घर-घर अपनी पहचान बना चुका है। शो के सभी किरदार दर्शकों के दिल में जगह बना चुके हैं। सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ‘शुभांगी अत्रे’ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानि 11 अप्रैल को एक्ट्रेस अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं।

 टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शुभांगी का जन्म 11 अप्रैल 1981 को मध्य प्रदेश के खूबसूरत से शहर पचमढ़ी में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी इसी शहर से की और फिर वह अपनी ग्रेजुएशन करने के लिए इंदौर आ गईं। ऐसा बताया जाता है कि शुभांगी हमेशा से ही एक टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन मनोरंजन जगत में उनकी शुरुआत काफी अलग तरीके से हुई।

पुणे के बिजनेसमैन पीयूष पुरी से शुभांगी ने शादी की थी। एक्ट्रेस की एक बेटी भी हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘जब उन्होंने टीवी में डेब्यू किया था, तब उनकी बेटी महज 11 महीने की थी और वह अपनी बेटी को पुणे छोड़कर मुंबई आई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही शुभांगी अपने पति पीयूश और बेटी के साथ मुंबई में ही रहने लगी थीं।

यूं तो शुभांगी ने कई टीवी शोज किए हैं लेकिन उनको असली पहचान सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ से मिली। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया था कि जिसे सुन फैन्स दंग रह गए थे। शुभांगी ने बताया कि जब उन्हें शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ ऑफर हुआ था तब उनके पति ने उन्हें यह शो करने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *