बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंंद्रा ने बीते कई साल काफी सुर्खियां बटोरी थी। वह आए दिन फऐंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस और उनका पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस दौरान राज के साथ उनकी पत्नी शिल्पा के अलावा अभिनेत्री शमिता शेट्टी और उनकी मां भी नजर आईं। राज कुंद्रा का यह लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पैपराजी द्वारा अपने कैमरे में कैद किए गए इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में परिवार के साथ नजर आए राज कुंद्रा ने अंडाकार आकार मुखौटा पहने हुए थे, जिससे उनका पूरा चेहरा ढका हुआ था। राज कुंद्रा का यह लुक देख एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स तरह- तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक लिखा, “वह ऐसा क्यों कर रहा है? अब मुंबई में मास्क अनिवार्य नहीं हैं।” वहीं एक अन्य व्यक्ति ने पूछा, “क्या यह हेलमेट है?” एक यूजर ने तो उन्हें “इंडियन कान्ये वेस्ट” तक कह डाला। वहीं एक और यूजर ने उनकी तुलना अभिनेता रणवीर सिंह से करते हुए लिखा, ”वह रणवीर सिंह की तरह कपड़े पहनने की कोशिश कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *