अक्षय कुमार का नाम हिन्दी सिनेमा में उन कलाकरों की लिस्ट में आता है जिनकी हर साल खई सारी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं। हर साल एक्टर के पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट होती है .

ये फिल्म सूर्या की फिल्म ‘सोरारई पोट्रु’ की हिंदी रीमेक है, जिसमें अक्षय राधिका के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग तो शुरू कर दी गई है, मगर अब तक हिंदी रीमेक का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है।

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के मुहूर्त शॉट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी को-स्टार राधिका मदान को जमीन पर बैठे नारियल फोड़ते हुए देखा जा सकता है। राधिका के नारियल फोडने पर खिलाड़ी कुमार हंसते हुए उन्हें साबाशी देते नजर आ रहे है। एक्ट्रेस के चेहरे पर भी अलग खुशी देखने को मिल रही है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “शुभ नारियल तोड़ने और दिल में एक छोटी सी प्रार्थना के साथ, हम अपनी अभी तक बिना शीर्षक वाली फिल्म का फिल्मांकन शुरू करते हैं, जो सपनों और उसकी शक्ति के बारे में है। शीर्षक सुझाव, साझा करें और निश्चित रूप से आपकी शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *