भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री निधि झा ने हाल ही में अपने शादी की तारीख का एलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अभिनेता यश के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा की।

 इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता यश के साथ अपनी सगाई की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘02.05.2022।’वहीं शेयर की गई फोटो पर लिखा था, ‘यश और निधि की शादी की तारीख को सेव कर लें, 02.05.2022।’

निधि झा का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई यश भइया और निधि दी।’

गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार ने इसी फरवरी महीने में सगाई की थी। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *