भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच के लिए रविवार को गोवा पुलिस गुरुग्राम पहुंची।तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने जूलरी, पासपोर्ट व अन्य सामान सोनाली के घरवालों की मौजूदगी में जब्त किया। देर शाम टीम यहां से निकल गई।

गुड़गांव ग्रींस सोसाइटी में सुबह 11 बजे से उस वक्त लोगों की हलचल बढ़ गई जब पता चला कर हिसार से गोवा पुलिस की टीम सोसाइटी में आने वाली है। गोवा पुलिस के आने का कार्यक्रम पिछले तीन दिन से बन रहा था लेकिन टीम पहुंची।

दो पेन पुलिस ने बरामद किए हैं। दोनों देखने में सोने के लग रहे हैं।  जांच के बाद इसकी सही पता चल सकेगा कि पेन सोने के हैं या नहींटीम फ्लैट में चार घंटे तक छानबीन में लगी रही।

कुछ कागजात, जूलरी व पासपोर्ट टीम ने कब्जे में लिया है। यह पासपोर्ट सोनाली का है। दोपहर करीब 02:10 बजे गोवा पुलिस की टीम धनकोट चौकी पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद धनकोट चौकी पुलिस के साथ करीब ढाई बजे पुलिस की टीम सोसाइटी में पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *