टेनिस सुंदरी सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक भी ऐसा ही एक मसला है जिसपर हर बीतते दिन के साथ भांति भांति की बातें हो रही हैं. कभी घरवालोंको तो कभी रिश्तेदारों को कोट करते हुए मीडिया बस ये बताने की जल्दबाजी में है कि आज नहीं तो कल शोएब और सानिया कातलाक हो जाएगा बस बतौर फैन हमें थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है.

पत्नी सानिया के बर्थडे पर शोएब ने एक बहुत प्यारा सा पोस्ट लिखा है और सन्देश यही दिया है कि घबराने की कोई बात नहीं है दोनों के बीच सब ठीक है.तलाक की अफवाहों के बीच सानिया मिर्जा के जन्मदिन का शोएब ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है

एक बेहद प्यारा सा नोट लिखा है. पत्नी सानिया को हैप्पी बिरथ डे कहने के लिए ट्वीट करते हुए शोएब ने लिखा है कि आपको जन्मदिन मुबारक हो, सानिया मिर्जा. आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का पूरा आनंद लें.

शोएब और सानिया 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों का 4 साल का एक बेटा इज़हान मिर्जा मलिक है. क्योंकि दोनों की ही प्राथमिकता स्पोर्ट्स है इसलिए दोनों की तस्वीरें कम ही साथ देखने को मिलती हैं. शोएब और सानिया के आगमन से उत्साहित ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स ने अभी बीते दिनों ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट की थी और लिखा था कि ‘मिर्जा मलिक शो बहुत जल्द केवल उर्दूफ्लिक्स पर.’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *