मशहूर फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और उम्र संबंधी समस्याओं से परेशान थे। शिव कुमार खुराना मुंबई के ब्रह्मकुमारी ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती थे और वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली।बढ़ती उम्र के कारण उनका शरीर शिथिल हो गया था और वो बीमार रहने लगे थे।

शिव कुमार खुराना के लिए विंदू दारा सिंह ने दुख जताते हुए लिखा- एक अच्छे इंसान की आत्मा को शांति मिले। इस नुकसान को सहन करने की ताकत ईश्वर उनके परिवार को दे। विंदू दारा को खुराना ने ‘करन’ फिल्म में मौका दिया था।

फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना वो सबसे पहले फिल्ममेकर थे, जिन्होंने एक्टर विनोद खन्ना को हीरो के रोल में साइन किया था। विनोद खन्ना ने विलेन के रूप में फिल्मों में शुरुआत की थी।

शिव कुमार खुराना ने विनोद खन्ना को पहला हीरो का रोल दिया था। यह फिल्म थी ‘हम तुम और वो’।यही नहीं, विनोद खन्ना को स्टार बनानेवाले शिव कुमार ही थे। उन्होंने विनोद खन्ना पर बतौर हीरो दांव लगाया था। क्योंकि उन दिनों विनोद खन्ना नकारात्मक भूमिकाओं में काफी पसंद किए जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *