बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मथुरा पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करें। एक्ट्रेस ने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर हमेशा से जाना चाहती थीं।अब जहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया।

शिल्पा शेट्टी जब मथुरा के मंदिरों के दर्शन करने पहुंची तो वहां पर भीड़ खुद पर काबू नहीं रख पाई और उनसे मिलने के लिए हजारों के संख्या में जुट गई। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने फिल्म अभिनेत्री का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान वह आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आईं।

यह वीडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-हमारे लोकाचार और गहरी जड़ें वाली सांस्कृतिक विरासत ही हमें दुनिया से अलग करती है। हमेशा मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर जाना चाहती थी… सपना पूरा हुआ! बहुत-बहुत धन्यवाद, जी, इसे इतनी खूबसूरती से पूरा करने के लिए ️अतुल्य भारत… एक यात्रा जरूर करें। आध्यात्मिक रूप से समृद्ध। इसके साथ उन्होंने राधेराधे, जय कन्हैया लाल की, मथुरा-वृंदावन, आध्यात्मिक, कृतज्ञता, धन्य जैसे हैशटैग भी दिए।

उन्होंने इस दौरान येलो कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। सुरक्षा कर्मियों के बीच शिल्पा शेट्टी ने भगवान के दर्शन पूरी श्रद्धा और भाव के साथ किए।मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी  ने बताया कि शिल्पा प्रेम मंदिर देख अभिभूत हो गईं। शिल्पा शेट्टी ने मंदिर की स्वच्छता को लेकर कहा कि भारत व सरकार के स्वच्छता अभियान की नजीर है प्रेम मंदिर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *