बिग बॉस से हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। शहनाज गिल सुर्खियों में रहना बखूबी जानती है।सिद्धार्थ के निधन के कुछ महीनों में बाद ही शहनाज की लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है  शहनाज गिल टीवी के जानेमाने डांसर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं।

राघव जुयाल और शहना गिल ने अब तक भी अपने रिश्ते के बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी है। राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ में तस्वीरें क्लिक करवाने से भी कतराते हैं।

राघव जुयाल और शहनाज गिल एक साथ ऋषिकेश के ट्रिप पर गए थे। इसके अलावा राघव जुयाल और शहनाज गिल को मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

पिछले काफी दिनों से शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। बिग बॉस के घर में बनी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *