कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स ने शुक्रवार को बताया कि उनके लिए अगले 3 दिन यानी 72 घंटे अहम हैं।  डॉक्टर ने पॉजिटिव साइन दिए हैं।राजू की बहन सुधा श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह आईसीयू में जाकर उन्हें राखी बांधी और भगवान से उनके जल्दी स्वस्थ होने और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

राजू का पूरा परिवार रातभर अस्पताल में रह कर भगवान से उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करता रहा। डॉक्टर्स ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे कल के मुकाबले कुछ बेहतर हैं।डॉक्टर्स का एक पैनल लखनऊ PGI से भी भेजा गया है। देर रात से उनकी बॉडी में मूवमेंट देखा जा रहा है। उधर, बहन सुधा श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन के दिन ICU में उन्हें राखी बांधी और भाई के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना की

राजू का इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप सेठ ने बताया कि वे बीच-बीच में खुद से पैर मोड़ रहे हैं। उनके हाथ-पैर की उंगलियां भी मूवमेंट कर रही हैं।सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन कर कॉमेडियन का हाल जाना है। इसके साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *