यर इंडिया केस की पीड़िता ने शंकर मिश्रा के आरोपों पर पलटवार किया है। शंकर मिश्रा के वकील ने कोर्ट को बताया था कि पीड़िता ने खुद अपनी सीट पर पेशाब किया था। जिस पर पीड़िता का बयान सामने आया है।

शंकर मिश्रा पर आरोप लगा था कि उसने शराब के नशे में एयर इंडिया की फ्लाइट में पीड़ित बुजुर्ग महिला की सीट पर पेशाब किया था। जिसके बाद शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। शंकर मिश्रा के वकील ने कोर्ट में दावा किया है कि पीड़िता ने खुद अपनी सीट पर पेशाब किया था।

वकील ने कहा कि पीड़िता बीते 30 सालों से भरतनाट्यम डांसर रही हैं । जिसमें महिला ने कहा है कि “यह हमारी जानकारी में आया है कि आरोपी की तरफ से पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानिपूर्ण आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप पूरी तरह से गलत हैं और बेहद अपमानजनक हैं।”

पीड़िता के वकील ने जारी बयान में कहा कि “आरोपी अपने बेहूदा कृत्य पर पश्चाताप करने के बजाय पीड़िता को प्रताड़ित करने के लिए उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *