एक्टर शालीन भनोट ने बिग बॉस सीजन 16 में अपनी अपीयरेंस से लोगों का खूब दिल जीता था। बिग बॉस के बाहर भी वह काफी चर्चा में रहते हैं।

रात एक्टर को मुंबई में अपनी गाड़ी में स्पॉट किया गया, जहां वह एक हैंडीकैप शख्स की मदद करते नजर आए। उनका इस दौरान का वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गया, जो खूब वायरल हो रहा है। फैंस को शालीन का ये जेस्चर खूब पसंद आ रहा है।

व्हीलचेयर पर बैठा एक व्यक्ति शालीन भनोट की कार के पास जाता है और उनका हाथ पकड़ते हुए कहता है, “खाना खाना है भाई.. हालत बहुत खराब है।” यह सुनते ही एक्टर अपने पर्स से पैसे निकालकर उसे दे देते हैं और फिर उसे प्यार से गले लगाते हैं। इसके बाद वह वहां से चले जाते हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोग शालीन के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *