सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त बज बना हुआ था और सलमान के फैंस चार साल के बाद उनके दोबारा पर्दे पर वापस लौटने के इंतजार में थे।

पहले दिन इस फिल्म ने महज 13 करोड़ रुपये का औसत कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई डबल यानि तकरीबन 25 करोड़ रुपये रही। वहीं कुछ लोगों को यह फिल्म बिल्कुल नहीं पसंद आई है।  लोगों ने इसका ठीकरा सलमान खान नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी पर फोड़ा है।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तुलना शाहरुख खान की पठान से की जा रही थी। लेकिन किसी का भाई किसी की जान के कलेक्शन के आंकड़ों ने इसके पीछे लोगों को फरहाद सामजी का कमजोर डायरेक्शन नजर आ रहा है।

किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के बाद से ही यूजर्स फरहाद सामजी पर जमकर भड़के हुए हैं। फिल्म जिस साउथ फिल्म वीरम् का हिंदी रीमेक है, उसे तो लोगों ने पसंद किया था, लेकिन फरहाद के डायरेक्शन में इतनी कमियां हैं कि दर्शकों को कहानी में मजा ही नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- फिल्म का डायरेक्शन फरहाद से करा के कबाड़ा कर दिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *