वेटरेन एक्ट्रेस शबाना आजमी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 72 वर्षीय शबाना फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव हैं। भाषा और शैली की बाधाओं को पार करते हुए वह कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं।

शबाना को आखिरी बार पिछले साल की शुरुआत में स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्मित हालो सीरीज में देखा गया था। अब वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं।

इंटरव्यू के दौरान शबाना ने स्पीलबर्ग और करण जौहर जैसे दिग्गजों के साथ करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ शुरुआत करते हुए शबाना ने कहा कि वह 76 साल के हो चुके हैं.

अभी भी अपने काम को लेकर उनमें जबर्दस्त जुनून दिखता है। आराम करने वालों में से नहीं हैं। आज भी उनमें बच्चे के जैसा उत्साह और जिज्ञासा है। शबाना ने बताया कि वह हमेशा नए आइडिया की खोज में लगे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *