काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा इन दिनों हर एक की जुबान पर हैं. न्यासा का ग्लैमरस लुक इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. न्यासा देवगन की लंदन के एक नाइट क्लब में अपने साथियों के साथ मस्ती करते हुए तसवीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

तसवीरों में न्यासा देवगन को ब्लू जींस और ऑफ शोल्डर व्हाइट क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है.न्यासा देवगन आए दिनों अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वहीं हाल ही में न्यासा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

यह तस्वीरें उनके दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. पहली तस्वीरे में न्यासा दोस्तों साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं.  सेलिब्रिटी किड ने बालों को ओपन हेयर लुक मिला है. उनके मेकअप की बदौलत एक ग्लैमरस, फैशनेबल लुक था. उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर पोज़ दिये, जिसमें अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल भी शामिल थीं. सबके साथ पोज देते हुए वह भी प्यारी लग रही थीं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *