बॉलीवुड के चर्चित ड्रग्स मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी को राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को ड्रग्स मामले में पिछले साल गिरफ्तार हुए सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दे दी है।

सिद्धार्थ पिठानी ने उन्हें मामले में गलत तरीके से फंसाए जाने का दावा करते हुए जमानत मांगी थी। उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया था कि उनके पास कभी भी कोई मादक पदार्थ या ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उनके मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संकेत मिलें।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल 28 मई को सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुए मौत के बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू की थी।

मामले में जस्टिस भारती डांगरे ने 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत का आदेश दिया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में में ड्रग्स  मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल 28 मई को सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *