टीवी सीरियल ‘बिदाई’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। वो रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ से बाहर आने के बाद काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं,  सारा और शांतनु करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अभी भी वो अपने रिश्ते को लेकर श्योर नहीं है।

सारा खान इस समय शांतनु राजे  को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में सारा और शांतनु दोस्त बने और फिर एक-दूसरे से प्यार हो गया। वे करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं।

सारा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में मुलाकात हुई। हालांकि दोनों ने आपस में कभी बात तक नहीं की। करीब डेढ़ साल पहले एक फोटो मैसेजिंग एप्लिकेशन के जरिेए बातें शुरू हुई, फिर मिलने के बारे में सोचा।

जब हम मिले, तो हमें एक कनेक्शन सा फील हुआ, लेकिन हमने इसे एक्सेप्ट नहीं किया। सबसे ज्यादा कंफ्यूजन तो शुरुआत में इस वजह से थी कि ऐसा लगता था हम दोनों एक दूसरे में इंट्रेस्ड ही नहीं हैं।एक्ट्रेस ने बताया, शांतनु ने पूरा करने के लिए कुछ लक्ष्य तय किए हैं और एक बार ऐसा हो जाने के बाद, हम शादी कर लेंगे। उम्मीद है, 2023 में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *