सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। सारा अली खान को देखने के लिए लाखों लोग उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं।  एक्ट्रेस नवाबी ठाठ छोड़कर गांव पहुंची हैं जहां वो गांव के रंग में रंगी नजर आई जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सारा अली खान ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो साड़ी में नजर आ रही हैं और चारपाई पर बैठी हैं। इसी के साथ उन्होंने कानों में झुमके पहने हैं और हाथों में चूड़ियां पहनी हैं। एक फोटो में वो गांव के बच्चों के साथ चारपाई पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और बच्चों संग बात कर रही हैं।

सारा अली खान के चेहरे की मुस्कान दिख रही हैं जो उनकी खुशी बयां कर रही हैं कि वो बच्चों से मिलकर कितनी खुश है। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे फैंस शेयर कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।फिल्म ‘इमोर्टल अश्वत्थामा’  में नजर आएंगी जिसमें वो बॉलीवुड के दमदार एक्टर विक्की कौशल  संग स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *