सपना चौधरी हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं। एक्ट्रेस और डांसर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।सपना चौधरी का 13 अक्टूबर को नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम ‘आंख मारे’  है।

इस गाने की जानकारी सपना चौधरी ने अपने ऑफिशीयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। वहीं, गाने में एक्ट्रेस देसी अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के साथ गाने में विवेक राघव  भी नजर आ रहे हैं। जो अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

अक्सर फैंस के साथ सपना अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सपना के डांस के साथ-साथ लोग उनके लुक्स पर भी मर-मिटते हैं। अब हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।सपना चौधरी का ये गाना काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस इस वीडियो में अपने लटके-झटकों से लोगों के दिलों का तापमान बढ़ा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *