रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में आए दिन किसी न किसी के बीच भिड़ंत देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के घर में कब किसके रिश्ते बिगड़ जा रहे हैं, ये किसी को नहीं पता चल रहा है।आज  को निमृत कौर अहलूवालिया का असली चेहरा सामने आएगा कि वो दोस्त शिव को चुनेंगी या फिर हमेशा की तरह स्वार्थी होकर अपने रूममेट को राशन दे देंगी।

‘बिग बॉस 16’ का आज के एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है। इसमें दिखाया गया है कि घर में बचे अन्य सदस्य राशन बांटते नजर आ रहे हैं। निमृत कौर अहलूवालिया कहती हैं, ‘वो मेरे रूम में है और मुझे राशन आ जाएगा तो बहुत अच्छा होगा।

अब एक बार फिर घर में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।  आने वाले एपिसोड में सुम्बुल और शालीन के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल सकती है।’बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि शालीन को टीना और सुम्बुल में से किसी एक को नॉमिनेट करना है और किसी एक को सेव। शालीन जिसे बचाना चाहते हैं, उसे गुलाब देना होगा।

शालीन, सुम्बुल को छोड़ टीना को बचाने का फैसला करेंगे, जो कि सुम्बुल को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। इसी पर सुम्बुल की शालीन से बहस होगी।टीना दत्ता की वजह से शालीन भनोट और सुम्बुल तौकीर खान का झगड़ा हो गया था, लेकिन अब इस झगड़े का असर नॉमिनेशन की प्रक्रिया में देखने को मिलेगा, जिसके बाद सुम्बुल और शालीन का ‘दोस्ती’ का रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *