बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर यह फिल्म इस साल 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

 अब इसी बीच ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब फिल्म के दूसरे गाने ‘बिल्ली कटी आंख गोरिये’ का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांटिक अंदाज फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर रहा है.

‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला गाना ‘नइयो लगदा’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।आपको बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का यह दूसरा गाना ‘बिल्ली कटी आंख गोरिये’ 2 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगा। कुछ दिनों पहले गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *