4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज होने जा रहा है. बीसीसीआई टूर्नामेंट के पहले सीजन की गैंड ओपनिंग की तैयारियों में जुटा है.डब्ल्यूपीएल के ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी मे कई बड़ी हस्तियों को बुलाया गया हैं.

ओपनिंग सेरेमनी में कृति सेनन, एपी ढिल्लों और कियारा आडवाणी जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स परफॉर्मेंन्स देंगे. तो आइए आपको बताते हैं आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं.

महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम की के बीच खेला जाएगा. इससे पहले सीजन की ग्रैंड ओपनिंग आयोजित की जाएगी.

कृति और कियारा के जहां धमाकेदार डांस का जलवा देखने को मिलेगा वहीं, एपी ढिल्लों अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई विमेंस प्रीमियर लीग के लिए एंथम के लिए भी प्लान कर रहा है, जिसे दिग्गज सिंगर शंकर महादेवन अपनी आवाज दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *