बॉलीवुड के भाईजान सालमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्टर की ये फिल्म ईद से एक दिन पहले 21 अप्रैल को रिलीज की गई थी जिसे सभी खूब पंसद कर रहे हैं।

यूं तो सुपरस्टार सलमान खान की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकीं हैं कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है। जानते हैं ‘किसी का भाई किसी की जान’ के पहले दिन का कलेक्शन।

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को आच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की हैं। इससे पहले शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने पहले दिन 57 करोड़ की कमाई की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन सलमान खान की फिल्म को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह लोग फिल्म को लेकर ढेर सारी बातें कर रहे हैं। आज ईद के मौके पर भी थिएटर में फैंस की भीड़ दिखाई दे सकती है।

 भारत में 4,500 स्क्रीन्स पर और विदेश में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 15.81 करोड़ की कमाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *