तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का चर्चित कॉमेडी शो है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे खूब पसंद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ साल में इस शो के कई चेहरे बदल चुके हैं।

साल इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के साथ हुई तनातनी के कारण शो को अलविदा कह दिया था। पिछले की महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

शैलेश लोढ़ा का कहना है कि बीते छह महीने से वह अपने पेमेंट मिलने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें पेमेंट नहीं दी जा रही है। उन्होंने इस शो के मेकर असित मोदी और इसके प्रोडक्शन हाउस पर पैसे न देने का आरोप लगाया है।

शैलेश लोढ़ा ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के पास धारा 9 के तहत एक कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रेजोल्यूशन शुरू किया है, क्योंकि असित मोदी ने अपने कर्ज का भुगतान नहीं किया। केस की सुनवाई मई में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *