अमेरिका के मशहूर अभिनेता रे लिओटा का  67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खबरों की मानें तो वह डोमिनिकन गणराज्य में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान नींद में ही उनकी मृत्यु हो गई। हॉलीवुड के तमाम सितारे भी सदमें में हैं. इसके अलावा बॉलीवुड के एक्टर्स भी रे लिओटा के निधन से काफी दुखी हैं.

ऐसे में हॉलीवुड के कई सितारों समेत बॉलीवुड के भी कई एक्टर्स ने रे लिओटा को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रियंका चोपड़ा उनके सहयोगी जेनिफर एलन ने कहा कि लिओटा डेंजरस वाटर्स फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

गुडफेलस में रिओटा के साथ काम कर चुकी सह लोरेन ब्रैको ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं रे के बारे में यह भयानक खबर सुनकर पूरी तरह से टूट गई हूं मैं दुनिया में कहीं भी जाती हूं और लोग मेरे पास आते हैं और मुझे बताते हैं कि उनकी पसंदीदा फिल्म गुडफेलस है।

रणवीर सिंह से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक बॉलीवुड के कई सितारों ने भी हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा को श्रद्धांजलि दी. रणवीर ने भी अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दिग्गज हॉलीवुड कलाकार के लिए एक पोस्ट किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *