80-90 के सुपर स्टार रहे गोविंदा की फिल्म ‘आंखें’  1993 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं. इस फिल्म से जुड़े सभी सितारे अब काफी बदल गए हैं.

गोविंदा के अलावा चंकी पांडे, रितु शिवपुरी, रागेश्वारी, शिल्पा शिरोडकर, कादर खान जैसे स्टार की शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी. इस फिल्म में गोविंदा ने रितु शिवपुरी संग रोमांस किया था.

इस फिल्म का एक गाना जो आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. वह गाना ‘लाल दुपट्टे वाली’ है. इस गाने से ही रितु को काफी लोकप्रियता भी मिली थी. आज भी रितु के फैंस उन्हें इस गाने के जरिए याद करते हैं.

22 जनवरी 1975 के दिन मुंबई में जन्मी रितु शिवपुरी बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर ओम शिवपुरी और एक्ट्रेस सुधा शिवपुरी की बेटी हैं. रितु को एक्टिंग विरासत में मिली थी. एक बार खुद इस बारे में रितु ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री उनके घर जैसा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *