नवविवाहित जोड़ा ऋचा चड्ढा और अली फजल का रोमांस एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी शादी का जश्न मनाया।ऋचा अपने लविंग बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी से ढके हाथ की झलक दिखाई। जहां देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने हाथों पर अली के नाम का टैटू गुदवाया हुआ है। ये गिफ्ट अली के लिए बेशकीमती है। वह भी बीवी से इस तोहफे को पाकर काफी खुश हैं।

दोनों ने साल 2020 में कानूनी रूप से शादी कर ली थी लेकिन 4 अक्तूबर को दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ लखनऊ में शादी की। ऋचा और अली की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

अब ऋचा की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिनेत्री के हाथ पर बने टैटू ने सबका ध्यान खींच लिया।ऋचा चड्ढा ने ये तोहफा पति को शादी  में दिया। वह चाहती थीं कि वह हसबैंड को ऐसा सरप्राइज दे जिसे देख अली फजल की आंखें फटी रह जाए। जैसा ऋचा ने सोचा था ठीक वैसा हुआ भी। अली फजल ने कल्पना भी नहीं की थी कि ऋचा चड्ढा ने कुछ ऐसा सरप्राइज प्लान किया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *