सिंगर मीका सिंह और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी   कुछ वक्त पहले स्वंयवर को लेकर खबरों में बने हुए थे। मीका ने स्वंयवर के आखिर में आकांक्षा को चुना था और इसके बाद से ही फैन्स दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।आकांक्षा से जब-जब इस बारे में पूछा गया वह हर बार टाल-मटोल करती दिखाई दीं।

अब आकांक्षा ने मीका संग शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उनकी ये बात सुनकर आप भी गच्चा खा जाएंगे।ये इंतजार 3 महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक कपल की ओर से इस बारे में कोई भी बात सामने नहीं आई है, हालांकि इस बीच आकांक्षा ने मीका को सिर्फ अपना दोस्त बताया है, जिससे फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं।

आकांक्षा ने मीका सिंह अपने रिश्ते पर कहा, ‘हमने शो में बताया था कि हम कई सालों से दोस्त थे। हम वही बने रहेंगे। हम सिर्फ दोस्त हैं, कपल नहीं।

हमने शो में एक-दूसरे को चुनने का फैसला किया, क्योंकि हम एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं। हमने कभी नहीं कहा कि हम प्यार में हैं। हम स्पष्ट थे कि हम एक जीवन साथी की तलाश में थे, लेकिन शो के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है और हम वही पुराने दोस्त हैं जो हम थे।’

गौरतबल है कि 45 साल के मीका ने अपने लिए स्वयंवर का आयोजन किया गया था, जिसमें 12 राजकुमारियों ने हिस्सा लिया था। शो के फिनाले में तीन लड़कियां आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल शामिल हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *