तेलुगू सिनेमा के दिग्गज एक्टर पवन कल्याण की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रेणु देसाई  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि वो दिल और अन्य सेहत से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही हैं.

उन्होंने अपने पोस्ट में मज़बूत बने रहने की बात कही है. साथ ही उन्होंने अन्य लोग जो अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें भी ऐसे हालात में मज़बूत बने रहने की प्रेरणा दी.

रेणु देसाई ने  जिसमें उनके शरीर पर हॉल्टर लगा दिख रहा है. मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ रेणु देसाई ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे सभी करीबी ये बात जानते हैं कि मैं पिछले कुछ सालों से दिल और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हूं.

रेणु ने पोस्ट में कहा, ‘मैं ये पोस्ट शेयर कर रही हूं इसकी वजह ये है कि मैं अपने आप को और कई और लोगों को जो अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें याद दिलाऊं कि हमें मज़बूत बने रहना होगा. चाहे जो हो. हमें जो भी हो रहा है उस पर यकीन रखना होगा. अपने आप से और ज़िंदगी से उम्मीद मत खोइए. यूनिवर्स के पास हमारे लिए स्वीट प्लान्स होते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *