वैलेंटाइन डे के खास मौके पर श्रद्धा कपूर ने रेड रोजेज के साथ स्टूडेंट्स को सरप्राइज दिया है। श्रद्धा पुणे गई थी और यहां के एक कॉलेज में प्यार के नाम डेडिकेटेड इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए .

जिसे देख सभी उनसे इम्प्रेस हो गए और इस तरह से सबकी फेवरेट झूठी ने एक बार फिर वहां मौजूद यूथ के दिलों को छू लिया, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रोमोशन भी शानदार तरीके से हो गया।

इस इवेंट पर श्रद्धा के फ्रेंडली और मिलनसार नेचर को स्टूडेंट ने खूब सराहा और उनपर प्यार की बरसात कर दी। वैसे उनकी मराठी मुल्गी वाइब निश्चित रूप से एक वजह है कि पुणे में उनकी लोकप्रियता का जवाब नही हैं।

श्रद्धा ने सेवन वंडर्स पार्क में एफिल टॉवर पर अपने फेवरेट वड़ा पाव और मिसल पाव को भी एंजॉय किया।श्रद्धा का भी वेलेंटाइन के रंग में पूरी तरह ड्रेस्ड अप थी। रेड जैकेट, सफेद टी-शर्ट और जींस के साथ उनका लुक बेहद अपीलिंग था जिसे देख फैन्स भी खुश हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *