बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने कम ही फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्होंने खुद ही एक अलग पहचान बनाई हैं। जरीन खान दिखने में बेहद खूबसूरत है जिसके लोग दीवाने हैं।

 जरीन खान ने खुद शिवाशीष मिश्रा से शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। जरीन खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि, अभी शादी का कोई इरादा नहीं है क्योंकि वो दोनों अभी तक एक-दूसरे को जान रहे हैं। जरीन खान ने ये भी कहा कि वो एक खुश हैं।

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, ‘एक साल हो गया है और अब जब हम एक-दूसरे को जानते हैं, तो मैंने महसूस किया है कि शिव मेरे जैसे इंसान हैं और मुझे लगता है कि यही वजह है कि उनके साथ जाना आसान हो जाता है। मैं अभी शिवाशीष के साथ बहुत खुश हूं लेकिन शादी को लेकर अभी नहीं सोचा।’ जरीन खान ने आगे कहा कि, ‘वो इस बात की गारंटी नहीं देती है कि आपकी जिंदगी में रहने वाला इंसान हमेशा आपके साथ रहेगा।’

जरीन खान और शिवाशीष मिश्रा पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब दोनों को गोवा में एक साथ देखा गया था। वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो को जरीन खान ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी जिसके बाद खुलासा हुआ था कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *