देश की राजधानी दिल्ली  में आसमान से बरसती आफत ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी.

इस दौरान अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है. इसी के साथ ‘लू’ की स्थिति बनी रहेगी, जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

एक डॉक्टर ने बताया कि हमारा शरीर पसीना निकालकर गर्मी से लड़ता है, ज्यादा गर्मी की स्थिति में हमारा शरीर तापमान का प्रबंधन नहीं कर पाता, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हीटस्ट्रोक यानी तापघात का शिकार बूढ़े, बच्चे और मधुमेह से पीड़ित लोग ज्यादा आसानी से हो जाते हैं.

सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि डायरिया और उलटी होने के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. इससे हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का लेवल प्रभावित होता है, जिसके कारण अचेत होने का खतरा बढ़ जाता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *