रणवीर सिंह  बॉलीवुड के सबसे बैंकेबल स्टार हैं. एक्टर ने  एक से बढ़कर एक फिल्में की है और हर कोई उनकी फिल्में देखकर उनका दीवाना हो जाता है.

रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे. रणवीर सिंह इन दिनों ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. रणवीर सिंह फिल्म का प्रमोशन डीआईडी लिटिल मास्टर के सेट पर पहुंचे.

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय के साथ वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ग्लोबल वार्मिंग की असली वजह @imouniroy.

वीडियो में रणवीर कहते दिख रहे है, ‘मौनी जी, देश में हीट वेव चल रही है, कुछ तो रहम करो. एक्टर ने आगे कहा, “वैसे भी अगर यहां चीजें बहुत गर्म हो जाती हैं, तो मैं तैयार होकर आया हूं. इसके बाद वो फायर एक्सटिंगिशर उठा लेते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *