मेट गाला 2022 में भारतीय  बिजनेसवुमेन नताशा पूनावाला ने जमकर सुर्खियाँ बटोरी  है।इस साल के मेट गाला में एंटरप्रेन्योर नताशा पूनावाला ने सब्यसाची की गोल्डन साड़ी में अपनी शानदार एंट्री से लोगो का दिल जीता. उनका यह लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

देसी ग्लैमर और अमेरिकन इंस्पिरेशन वाली इस आउटफिट में अब नताशा पूनावाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

अगर हम उनके सब्यसाची की गोल्डन साड़ी के बारें में बात करें तो, उनकी ट्युल साड़ी की ट्रेल सिल्क थ्रेड से तैयार किया गया है जिसपर बीड्स की बारीक सजावट है.

 आउटफिट को भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। मेट गाला 2022 के लिए नताशा पूनावाला के बस्टियर टॉप को शिअपरेल्ली से डिजाइन करवाया गया।  नताशा को मेट गाला नाइट की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है।
सब्यसाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  पोस्ट साझा करते हुए  बताया कि मेट गाला के लिए नताशा पूनावाला एक ऐसी ड्रेस चाहती थीं, जिसमें भारतीय चमक के साथ-साथ भारत के विभिन्न कल्चर की भी झलक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *