हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने काम और खूबसूरती से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।

अपने जन्मदिन के मौके पर रानी असम के गुवाहटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

कामाख्या मंदिर परिसर में रानी मुखर्जी दोनों हाथ जोड़ पोज देती नजर आ रही हैं।जैसे ही उन्होंने मंदिर में एंट्री की उनके आस पास काफी पुलिस सिक्योरिटी नजर आई।

हाथ में बैग कैरी किए, चेहरे पर ब्लैक शेड्स लगाए, खुले बालों में रानी मुखर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मंदिर के बाहर रानी ने मीडिया को जबरदस्त पोज दिए और फिर अपनी गाड़ी में चली गईं।

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को हाल ही में फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ में देखा गया, जो 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 7.33 करोड़ की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *