शर्लिन चोपड़ा ने साजिद के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।सुर्खियों में रहनेवालीं अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और निर्देशक साजिद खान का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

शर्लिन चोपड़ा ने साजिद के खिलाफ पहले छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। राखी सावंत और उनके वकील के खिलाफ अंबोली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अभी सावंत को जांच के लिए नहीं बुलाया है। राखी सावंत ने बिग बॉस 16 में जाने की इच्छा जताते हुए कहा था कि वह शो में निर्माता साजिद खान से कुछ विशेष सवाल पूछना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *