दा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में  है। राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनसे फिल्म के टीजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास का पत्र को एएनआई की ओर से ट्विटर पर शेयर किया गया है।  फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के टीजर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘यह झूठी जानकारी फैला रहा है जो सार्वजनिक शांति को भंग कर सकता है और केरल को बदनाम करने का इरादा रखता है।’

इससे पह केरल पुलिस ने मामले को लेकर कहा था कि हाई टेक क्राइम इंक्वायरी सेल ने प्रारंभिक जांच कर ली है और इसकी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी गई है। वहीं, अब राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के शिकायत पत्र से फिल्म निर्माताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *