राखी सावंत अपनी कॉमेडी से सभी के दिलों पर राज करती हैं।  हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है। इन दिनों वो दुबई बेस्ड बिजनसमैन आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं, इन दोनों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है.

जो राखी के फैंस का दिल तोड़ सकती है। ऐसा लग रहा है कि दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। इस वीडियो को देखने के बाद ये भी कहा जा रहा है कि राखी और आदिल का ब्रेकअप हो गया है!

राखी सावंत के लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में ‘ड्रामा क्वीन’ अपने हेयर एक्सटेंशन को दिखाती हुई कह रही हैं कि ये मैंने आदिल के लिए लगवाया था। इसके बाद उन्होंने कहा,’मैं फ्लाइट में दो घंटे रोई हूं…मेरा पूरा काजल भी फैल गया है।

एक फैन ने चिंता जताते हुए लिखा, ‘बेचारी बहुत अनलकी है।’ वहीं, कई लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं कि वो सलवार-सूट में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *