म्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा इन दिनों अपने पैतृक गांव गाजीपुर के मोहनपुरा में हैं। उनके आवास पर आयोजित सप्त दिवसीय भागवत कथा के समापन के बाद आज भंडारे का आयोजन किया गया है।

 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।   आज कई अन्य गणमान्य राजनीतिक हस्तियों के शिरकत करने की सूचना है।मोहनपुरा गांव पहुंचने पर मनोज सिन्हा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में बने हैलीपेड पर कई भाजपा नेता रक्षामंत्री की अगवानी के लिए मौजूद थे। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आवास है।

केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, पंकज चौथरी, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर, इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी आदि के भी आने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *