मोहनलालगंज के गौरा गांव में बर्थडे पार्टी पर बने खाने को खाकर बीमार पडे़ कक्षा पांच के छात्र की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज मे सोमवार की शाम मौत हो गई।  सुबह शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया।

गौरा गांव में 31 अक्तूबर को बर्थडे पार्टी मे बने दूषित खाना खाने से 70 लोग बीमार हो गए थे जिसमें से 63 लोगों को सीएएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सनी को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द के साथ ही तेज बुखार था। मेडिकल कॉलेज मे इलाज के बावजूद सनी की हालत मे सुधार नहीं हो रहा था।

लगभग सात बजे सनी की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। रात भर बच्चे का शव लेकर पिता अस्पताल के बाहर पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह जब बच्चे का शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। बच्चे के परिवार में पिता नंदकिशोर, मां लज्जावती, बहन काजल, कुमकुम और भाई विष्णु है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *