Saturday, July 27, 2024 at 5:24 AM

राजनाथ बोले- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोगी देशों की मदद कर रही नौसेना, कोई नहीं बना पाएगी दबाव

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारतीय नौसेना की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के मित्र देशों पर दबाव न बना पाए। नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में सहयोगी देशों को पूरी मदद प्रदान कर रहा है।

वह गोवा की राजधानी पणजी के पास नेवल वॉर कॉलेज के नए प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “हमने यह सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी तरह का दबदबा न हो।” उन्होंने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार में सी बर्ड नौसैनिक अड्डे पर एक विमान वाहक घाट और सहायक पोत घाट का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, “हमारी नौसेना ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत सैन्य से हमारे मित्र देशों पर दबाव न बना पाए और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनकी क्षेत्रीय संप्रभुत्ता को कुचल नहीं पाए।”

‘सहयोगियों पर आने वाले दबाव को रोकती है भारतीय नौसेना’
राजनाथ सिंह ने कहा, “जिस तत्परता के साथ भारतीय नौसेना सहयोगियों के साथ खड़ी है, वह देश के वैश्विक मूल्यों को पर्याप्त ताकत प्रदान करती है। नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में सहयोगी देशों की पूरी मदद कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “हिंद महासागर में हमारी नौसेना की मौजूदगी बाकी सहयोगियों पर आने वाले दबाव को रोकती है।” उन्होंने कहा, “हिंद महासागर क्षेत्र में पड़ोसी देशों की स्वायत्तता और संप्रभुता सुरक्षित रहनी चाहिए।”

Check Also

भाजपा नेता भवानी शंकर भोई ने विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के लिए भरा नामांकन, बुधवार को चुनाव की संभावना

भुवनेश्वर:  भाजपा विधायक भवानी शंकर भोई ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के …