नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर से घायल पाकिस्तान का दर्द बढ़ता ही जा रहा है। और दर्द के कारण बौखलाहट में भारतीय राजनयिकों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की हत्या के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे।