पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। भगवंत मान की शादी डॉ गुरप्रीत कौर से होगी।यह शादी सीएम मान की दूसरी शादी है जहां पर भगवंत मान जिनसे शादी कर रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है जो परिवार के करीबी से है।

जहां पर काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं।भगवंत मान की मां भी लड़की को पसंद करती थीं। यहां पर हाईप्रोफाइल शादी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा ने जिम्मेदारी संभाल ली है।

20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है।  कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।

भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी, इसे देखते हुए ही सारी तैयारियां की गई हैं। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था।  पंजाब सीएम की होने वाली दुलहनियां भी सिख ही हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *