ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा  अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं. सिर्फ देश में ही नहीं, बल्की विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है.

फिल्मों के साथ ही प्रियंका चोपड़ा  अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. पति निक जोनास को लेकर प्रियंका सोशल मीडिया पर भी अक्सर ही अपना प्यार जाहिर करती रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा जोनास की मां मधु चोपड़ा  ने एक्ट्रेस के उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास से तलाक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. कहा कि, “यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं.”

इन अफवाहों के पश्चात् अब जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में प्र‍ियंका ने अपने हस्बैंड को बहुत रोस्ट किया है।प्र‍ियंका ने इसका वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वे बोलती हैं- ‘आज मैं यहां आकर काफी सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने हस्बैंड निक जोनस को रोस्ट करूंगी एवं उनके भाईयों को भी जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी। मैं भारत से हूं जहां संस्कृति, संगीत तथा मनोरंजन का भंडार है इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *