तीन साल के बाद जब प्रियंका चोपड़ा मुंबई आई तो यहां से जुड़ी यादों को लेकर काफी भावुक हो गईं।  प्रियंका की यादों के पिटारे से छलककर बाहर आ गए। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने सुनाया, सनी देओल से पहली मुलाकात का।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में एक तमिल फिल्म से करियर की शुरुआत की और इसके बाद उन्हें सनी देओल के साथ फिल्म ‘द हीरो’ में काम करने का मौका मिला।

प्रियंका चोपड़ा बताती हैं, ‘जब मैंने अपनी पहली फिल्म की थी तब मैं 17 या18 साल की थी और जब मैं सनी देओल से पहली बार ‘द हीरो’ के सेट पर मिली तो डर से कांप रही थी। मैंने सनी देओल को फिल्मों में बचपन से देखा था। मैं बरेली के एक छोटे से शहर से थी, मैंने सनी देओल की बहुत सारी फिल्में देखी थी, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।’

प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से जाना था, लेकिन अब यह देसी गर्ल विदेशी होकर हॉलीवुड में भी काम कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में कदम रखा था।  मैंने छोटी भूमिकाओं के साथ शुरुआत की, बड़ी भूमिकाओं को पाने के लिए छोटी भूमिकाओं की आवश्यकता होती है और मैं इसके साथ ठीक हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *