बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब एक और मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेंस लीडरशिप फोरम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से खास बातचीत की।

इस खास मौके के लिए एक्ट्रेस ने पीले रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। उन्होंने वाशिंगटन डीसी, विशेष रूप से व्हाइट हाउस की कुछ फ़ोटोज़ भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की गई फ़ोटोज़ में वाशिंगटन स्मारक, व्हाइट हाउस और बेवरेज की झलक देखने को मिली।प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की। अभिनेत्री इन दिनों पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ टूर पर हैं।

ऐसे में अभिनेत्री ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया और डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी विमेंस लीडरशिप फोरम में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बात की।  प्रियंका ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति से अमेरिका में वेतन समानता और बंदूक कानूनों जैसे जैसे कई विषयों पर कुछ अहम सवाल पूछे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *