मिशन 2024 को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा का फोकस 2019 में हारी सीटों पर है। इसी के तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को यूपी के गाजीपुर पहुंचे।

 नड्डा ने कहा कि चुनाव में गलत बटन दबाने से माफिया राज आता है। नड्डा ने कहा कि जब सही बटन दबाया जाता है तो मेडिकल कॉलेज मिला और गलत बटन से माफिया जीतता है।

गाजीपुर में लगातार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने भाजपा के मनोज सिन्हा को हराया था।

नड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव में माफिया को नमस्कार कर डबल इंजन की सरकार में भागीदार गाजीपुर भी बनेगा। नड्डा के साथ सीएम योगी भी गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर को सुरक्षा की गारंटी भाजपा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *