दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम राजन भट्टी और चीना बताया जाता है।  दोनों ही खालिस्तानी आतंकी लांदा हरिके के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं।

 राजन भट्टी लांदा हरिके के इशारे पर काम करता है जबकि चीना भी ड्रग सप्लायर है। दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी गणतंत्र दिवस की परेड से ठीक पहले की है।

दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने विदेश में बैठे अपने आतंकी आकाओं को खुश करने के लिए एक शख्स की हत्या कर दी थी।

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में अतिरिक्त चौकियां तैनात की हैं। साथ ही आतंकवाद रोधी उपाय भी तेज कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गश्त बढ़ा दी गई है।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *