भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हर घर तिरंगे के लेकर दिए बयान पर बवाल मच गया है।कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता देवेंद्र राणा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ धारा चौकी में तहरीर दी है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं है। यह राष्ट्र का विषय है। देश की एकता के लिए यह बहुत बड़ा संदेश देगा। कांग्रेस का यह कहना कि गलत है कि संघ कार्यालय में तिरंगा नहीं फहराया जाता। 15 अगस्त और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। संघ ने भगवा ध्वज को गुरू माना है।

बयान से पलटते हुए भट्टा का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले मकानों के तस्वीरों की उनकी मांग आम जनता के लिए नहीं बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है। हल्द्वानी में एक कार्यक्रम में भट्ट ने कहा था, ”जिस घर में तिरंगा नहीं लगेगा, हम उसे कभी विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे।”

भट्ट ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घरों और भवनों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सत्तारूढ़ दल का सदस्य होने के नाते हम इस अभियान में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *