मेरठ के हस्तिनापुर में दिनदहाड़े हस्तिनापुर में डकैती के बाद बैंक मैनेजर संदीप कुमार शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या गला दबाकर की गई.  महिला का पति घर पर नहीं था.  गर्भवती पत्नी व बेटे की हत्या की वारदात हो गई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पत्नी और उसका 5 साल का बेटा का शव बेड में बंद मिला. पुलिस ने तुरंत ही दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप कुमार बिजनौर में पीएनबी शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे घर पर उनकी पत्नी शिखा ( 34 साल) और बेटा रुद्रांश ( 5 साल) थे. शाम को जब संदीप वापस घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया.

बताया जा रहा हैं की डकैती के बाद शिखा और उनके पांच साल के बेटे रूकांश को बदमाशों ने बेरहमी से मारा। मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंटा और फिर दोनों के शव अलग-अलग बेड में बंद कर आसानी से फरार हो गए। वहीं पत्नी और बेटे का शव देखकर बैंक मैनेजर बेहोश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *